किसानो के लिए फायदेमंद साबित होगी इस फल की खेती अधिक उत्पादन के साथ होगी लाखों रुपये की कमाई

By
On:
Follow Us

आजकल खेती में लोगों की रुचि बढ़ रही है। लोग इसमें कम मेहनत और अच्छी कमाई देख रहे हैं। साथ ही, खेती में लोगों को ज्यादा शांति मिलती है। यही वजह है कि अजमल भाई पटेल एक प्रोफेसर से किसान बन गए। गुजरात के रहने वाले अजमल भाई पटेल ने कुछ ही सालों में खेती करके बड़ी कामयाबी हासिल की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन से पौधे लगाकर कितनी कमाई की और उन्होंने खेती कब और कैसे शुरू की।

यह भी पढ़े :- Creta का भरता बना देंगी Mahindra की धांसू SUV एडवांस फीचर्स और मजबूत इंजन से मचायेंगी भौकाल

संतरे के पेड़ लगाकर हुई मालामाल

दरअसल, उन्होंने संतरे के पेड़ लगाए हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने मीठे संतरे के पेड़ लगाए हैं। आपको बता दें कि आज उनके खेत में 700 पौधे लगे हुए हैं। जिनसे वह खूब कमाई कर रहे हैं। जिसमें पिछले साल यानी साल 2023 में 6 लाख 14 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है और उनका कहना है कि साल 2024 में उनकी नेट प्रॉफिट 10 लाख हो सकती है। यानी कीमत निकालने के बाद उन्होंने 6 लाख कमाए हैं और इस साल उनका अनुमान 10 लाख का है, तो आइए जानते हैं कि उन्हें एक पेड़ से कितने किलो उपज मिल रही है और उन्होंने पौधे कब लगाए थे।

यह भी पढ़े :- इस सब्जी की खेती कर किसान कमायेंगे लाखो का मुनाफा कम खर्चे में होगा फायदेमंद सौदा

साल 2022 में की थी शुरुआत

कई फलों के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन संतरे की खेती में किसान को सिर्फ 3 साल का इंतजार करना पड़ा। साथ ही, 3 साल बाद एक पेड़ से उन्हें 5 किलो और कुल 3500 किलो उत्पादन मिला। लेकिन पिछले साल यानी 2023 में कई गुना ज्यादा मुनाफा हुआ। उन्हें एक पेड़ से 25 से 27 किलो उत्पादन मिला। जिसमें कुल 18900 किलो उत्पादन मिला। ऐसे में साल 2024 में उनका अनुमान है कि उन्हें एक पौधे से कम से कम 35 से 40 किलो उत्पादन मिलेगा। जिससे लागत निकालने के बाद भी 10 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है।

jitu

नमस्कार मेरा नाम जितु देशमुख है मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ. ऑटोमोबाइल, मोबाइल और किसान समाचार में विशेष रूचि है दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना।

For Feedback - [email protected]
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment